ईरान-मलेशिया संबंध विस्तार पर बल
राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान व मलेशिया की सरकारें, द्विपक्षीय संबंधों व सहयोग में विस्तार का संकल्प रखती हैं।
डाॅक्टर हसन रूहानी ने शनिवार को मलेशिया के संसद सभापति पांडीकर अमीन मूलिया से क्वालालम्पुर से मुलाक़ात में इस देश के प्रधानमंत्री से अपनी वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि अधिक प्रगाढ़ संबंधों के लिए दोनों देशों की सभी संभावनाओं से लाभ उठाए जाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि तेहरान और क्वालालम्पुर पहले चरण में अपने संबंधों को प्रतिबंधों से पहले के स्तर पर ले जाने का इरादा रखते हैं और बाद के चरण में वे आपसी लेन-देन की दर को तेज़ी से दुगना करे और फिर संसदीय सहयोग की प्रक्रिया को गति प्रदान करना चाहते हैं।
राष्ट्रपति रूहानी ने क्षेत्र और इस्लामी जगत की परिस्थितियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस समय इस्लामी जगत को एकजुट करने की धार्मिक, नैतिक व मानवीय ज़िम्मेदारी अधिक है और इस्लामी जगत के दो बड़े देशों के रूप में ईरान व मलेशिया आपसी समन्वय को मज़बूत बना कर मुसलमानों की समस्याओं के समाधान में सहायता कर सकते हैं। इस मुलाक़ात में मलेशिया के संसद सभापति पांडीकर अमीन मूलिया ने भी कहा कि मलेशिया की संसद, सभी क्षेत्रों में ईरान के साथ संबंध विस्तार का समर्थन करती है। (HN)