इमाम हुसैन आदर्श हैं संसार के सभी स्वतंत्र लोगों केः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i25591-इमाम_हुसैन_आदर्श_हैं_संसार_के_सभी_स्वतंत्र_लोगों_केः_रूहानी
राष्ट्रपति ने कहा है कि मुसलमानों बल्कि बड़ी संख्या में ग़ैर मुस्लिमों का एक अहम रिश्ता, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शोक सभाएं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०१६ १५:५६ Asia/Kolkata
  • इमाम हुसैन आदर्श हैं संसार के सभी स्वतंत्र लोगों केः रूहानी

राष्ट्रपति ने कहा है कि मुसलमानों बल्कि बड़ी संख्या में ग़ैर मुस्लिमों का एक अहम रिश्ता, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शोक सभाएं हैं।

डाॅक्टर हसन रूहानी ने शनिवार को मलेशिया में रह रहे ईरानियों से मुलाक़ात में कहा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम न केवल ईरानी राष्ट्र बल्कि संसार के सभी स्वतंत्र लोगों के आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने इस्लामी क्रांति और थोपे गए युद्ध में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के नाम और आशूरा की संस्कृति की बरकत से बड़ी शक्तियों पर विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आशूरा की संस्कृति से मिलने वाला ईरानी राष्ट्र का ईमान, मनोबल और उत्साह उसकी विजय का कारण बना और आज भी वह इसी संस्कृति के माध्यम से समस्याओं को दूर करेगा।

 

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि आज इस्लामी जगत को एकता, इस्लामी शिष्टाचार, पैग़म्बरे इस्लाम के चरित्र के अनुसरण और क़ुरआने मजीद की आयतों को सही ढंग से समझने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि देश के बाहर रह रहे सभी ईरानियों को अपने शिष्टाचार और इस्लामी व्यवहार से ईरान व ईरानी जनता के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए और यह एक महान ज़िम्मेदारी है। (HN)