ईरान में की सनआ में सऊदी आक्रमण की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i25621-ईरान_में_की_सनआ_में_सऊदी_आक्रमण_की_निंदा
सऊदी युद्धक विमानों द्वारा यमन की राजधानी सनअा पर किये गए हवाई आक्रमण की ईरान ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१६ ०४:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान में की सनआ में सऊदी आक्रमण की निंदा

सऊदी युद्धक विमानों द्वारा यमन की राजधानी सनअा पर किये गए हवाई आक्रमण की ईरान ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सनआ में एक शोकसभा पर किये गए सऊदी हवाई हमले की निंदा करते हुए प्रभावितों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।

बहराम क़ासेमी ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से यमन के विरुद्ध सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंध की पाश्चिक कार्यवाहियां जारी हैं जिसमें बड़ी संख्या में आम लोग मारे जा चुके हैं।  उन्होंने कहा कि यमन संकट का एकमात्र समाधान सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के हमलों को तत्काल रुकवाना है।

ज्ञात रहे कि शनिवार की शाम सऊदी अरब के युद्धक विमानोंं ने यमन की राजधानी सनआ में एक शोक सभा पर भीषण बमबारी की जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग हताहत और घायल हुए हैं।  यह शोकसभा यमन के पूर्व गृहमंत्री के पिता के स्वर्गवास पर आयोजित की जा रही थी।  मरने वालों में यमन के कई अधिकारी भी शामिल हैं।  कुछ सूत्रों ने मरने वालों की संख्या 140 तथा घायलों की संख्या 525 बताई है।