यमन पर सऊदी अरब के हमले, निराशा का उन्माद हैः आयतुल्लाह मकारिम
ईरान के वरिष्ठ धर्म गुरु आयतुल्लाह नासिर मकारिम शीराज़ी ने कहा है कि यमन पर सऊदी अरब के हमले, निराशा के उन्माद के अतिरिक्त कुछ नहीं है।
उन्होंने अपने एक बयान में यमन पर सऊदी अरब के हमलों की ओर संकेत करते हुए कहा कि यमन की राजधानी सनआ में एक शोकसभा पर सऊदी अरब का पाश्विक हमला, जिसमें सैकड़ों लोग हताहत व घयाल हुए, अभूतपूर्व और मानवाधिकारों की रक्षा का दम भरने वालों की नज़रों के सामने हुआ। ईरान के इस वरिष्ठ धर्म गुरू ने कहा कि इस प्रकार के हमले, आले सऊद के निराशा भरे पागलपन का चिन्ह हैं क्योंकि आले सऊद अपने भविष्य की ओर से निराश और पागलपन का शिकार हो चुका है।
आयतुल्लाह मकारिम शीराज़ी ने कहा कि सऊदी अरब डेढ़ साल से यमन में अमानवीय अपराध कर रहा है किन्तु इस देश की जनता पहले से अधिक मज़बूती से अपने मार्ग को जारी रखे हुए है। ज्ञात रहे कि यमन पर 19 महीनों से सऊदी अरब व्यापक हमले कर रहा है जिनमें अब तक हज़ारों लोग हताहत व घायल हो चुके हैं। (AK)