वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति पहुंचे तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i26761-वेनेज़ुएला_के_राष्ट्रपति_पहुंचे_तेहरान
ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता के उद्देश्य से वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति शनिवार को तेहरान पहुंचे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१६ १५:५५ Asia/Kolkata
  • वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति पहुंचे तेहरान

ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता के उद्देश्य से वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति शनिवार को तेहरान पहुंचे हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निकोलस मादूरो शनिवार को पहले ईरान के राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी से भेंटवार्ता करेंगे। राष्ट्रपति रूहानी के साथ मादूरो, द्विपक्षीय संबन्धों, अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों और तेल की मंडियों में होने वाले नए परिवर्तनों के बारे में विचार-विमर्श करेंंगे। वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस माूदरो शुक्रवार को अपनी चार दिवसीय यात्रा पर निकले थे जिसमें में सऊदी अरब, ईरान, क़तर और आज़बाइजान की यात्रा शामिल है। (QR)