जारी वर्ष आर्थिक निखार का वर्ष हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i26833-जारी_वर्ष_आर्थिक_निखार_का_वर्ष_हैः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने जारी वर्ष को आर्थिक निखार का वर्ष बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०१६ १५:३६ Asia/Kolkata
  • जारी वर्ष आर्थिक निखार का वर्ष हैः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने जारी वर्ष को आर्थिक निखार का वर्ष बताया है।

डाक्टर हसन रूहानी ने अपनी सरकार के 32वें प्रांतीय दौरे में अराक प्रांत की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पूरे देश की औद्योगिक इकाइयों के साथ केन्द्रीय प्रांत की औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि केन्द्रीय प्रांत अपनी अपार अद्योगिक इकाइयों के साथ एेसी स्थिति में है जो ईरान के उद्योग चक्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार जेसीपीओए के लाभ की ओर संकेत करते हुए कहा कि जेसीपीओए का अर्थ, ईरानी राष्ट्र के अधिकारों का सिद्ध होना और अराक के भारी पानी, स्वतंत्र तेल, गैस व पेट्रोकैमिकल को विश्व के अद्योगिक देशों में निर्यात करना है।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि जेसीपीओए, ईरानी राष्ट्र की विजय है और आज कोई भी एेसा व्यक्ति नहीं है जो ईरान और दुनिया के मध्य स्वतंत्र व्यापार और ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध सुरक्षा परिषद के छह प्रस्तावों की समाप्त से ख़ुश न हो। (AK)