दूसरे देशों के साथ बैंकिंग संबन्ध सामान्य करना हमारी वरीयताः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i26881-दूसरे_देशों_के_साथ_बैंकिंग_संबन्ध_सामान्य_करना_हमारी_वरीयताः_रूहानी
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि विश्व के देशों के साथ बैंकिंग संबन्धों को सामान्य करने के विषय को वरीयता प्राप्त है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २४, २०१६ ०९:५८ Asia/Kolkata
  • दूसरे देशों के साथ बैंकिंग संबन्ध सामान्य करना हमारी वरीयताः रूहानी

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि विश्व के देशों के साथ बैंकिंग संबन्धों को सामान्य करने के विषय को वरीयता प्राप्त है।

राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी ने रविवार की शाम अराक नगर में कहा कि सरकार का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य, दुनिया के दूसरे देशों के साथ बैंकिंग सिस्टम को सामान्य करना है ताकि आर्थिक गतिविधियों के लिए भूमि पूर्ण रूप से समतल रहे।

उन्होंने अराक नगर में केन्द्रीय प्रांत के विकास और वहां पर पूंजीनिवेश के बारे में बात करते हुए बताया कि देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।  उन्होंने कहा कि ईरान में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था, युवाओं की योग्यताएं, भौगोलिक दृष्टि से ईरान की स्ट्रैटेजिक स्थिति और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता ने ईरान के लिए आर्थिक विकास की भूमिका प्रशस्त कर दी है।

राष्ट्रपति रूहानी ने प्रतिबंधों से पूर्व तेल के उत्पादन के स्तर तक पहुंचने के प्रति कटिबद्धता दिखाते हुए कहा कि आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने तेल के गिरते मूल्यों के कठिन दौर में भी तेल पैदा करने वाले देशों के बीच बेहतरीन आर्थिक गतिविधियां अंजाम दीं।