दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी हैं ज़ायोनीः इराक़ची
ईरान के उप विदेशमंत्री ने कहा है कि ज़ायोनी दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशमंत्रालय में अंतर्रााष्ट्रीय मामलों के प्रभारी ने अलबुर्ज़ प्रांत में मध्यपूर्व में आतंकवाद और साइबर स्पेस शीर्षक के अंतर्गत पुस्तक के लोकार्पण समारोह में कहा कि ज़ायोनी दुनिया के बससे बड़े आतंकवादी हैं जिन्होंने वर्षों तक फ़िलिस्तीन की निर्दोष जनता के विरुद्ध अपराध किए और फ़िलिस्तीन की निहत्थी जनता पर निरंतर हमले किए।
सैयद अब्बास इराक़ची ने कहा कि आतंकवाद के विषय के महत्व को ईरानी राष्ट्र से अधिक कोई और नहीं समझ सकता क्योंकि ईरान सबसे अधिक आतंकवाद की भेंट चढ़ा है। उनका कहना था कि यमन में सऊदी अरब की त्रासदी और इस देश की जनता का जनसंहार, आतंकवाद की ही कड़ी है। उनका कहना था कि आधुनिक आतंकवाद सबसे पहले अलक़ायदा की ओर से अस्तित्व में आया है और अब आधुनिक आतंकवाद, दाइश की ओर से अस्तित्व में आया है। हालांकि दाइश, वैचारिक दृष्टि से बहुत पिछड़े हैं किन्तु नवीन उपकरणों के प्रयोग में सबसे आधुनिक हैं।
ईरान के उप विदेशमंत्री ने परमाणु सहित विभिन्न क्षेत्रों में ईरान की जारी वैज्ञानिक प्रगति की ओर संकेत किया और बल दिया कि ईरानी राष्ट्र ने प्रतिबंधों और दबावों के मुक़ाबले में डटकर एेसी शक्ति और क्षमता प्राप्त कर ली कि शत्रुओं के पास वार्ता के अतिरिक्त कोई और मार्ग नहीं रहा। उन्होंने भलिभांति देख लिया कि ईरान की प्रतिरक्षा और वैज्ञानिक प्रगतियां अनियंत्रित हैं। (AK)