तालेबान का समर्थन कभी नहीं- ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i27460-तालेबान_का_समर्थन_कभी_नहीं_ईरान
ईरान का कहना है कि तेहरान द्वारा तालेबान के समर्थन पर आधारित दावा पूर्ण रूप से निराधार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१६ ०८:४५ Asia/Kolkata
  • तालेबान का समर्थन कभी नहीं- ईरान

ईरान का कहना है कि तेहरान द्वारा तालेबान के समर्थन पर आधारित दावा पूर्ण रूप से निराधार है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने सोमवार को तालेबान के प्रवक्ता मुल्ला ज़बीहुल्ला के उस दावे को पूर्ण रूप से रद्द कर दिया जिसमें कहा गया है कि तेहरान, तालेबान का समर्थन करता है।

बहराम क़ासेमी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, उन देशों में से है जिसने सदैव ही आतंकवादी गुटों के विरुद्ध संघर्ष में प्रभावी भूमिका निभाई है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तालेबान का यह दावा पूर्व नियोजित कार्यक्रम का भाग है जिसे आतंकवाद का समर्थन करने वालों की ओर से डिकटेट किया गया है।  उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य, विश्व जनमत में ईरान की छवि को ख़राब करना है।