साइप्रस, ईरान के साथ संबंध बढ़ाने का संकल्प रखता है, डिमिट्रिस सिलवरिस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i27607-साइप्रस_ईरान_के_साथ_संबंध_बढ़ाने_का_संकल्प_रखता_है_डिमिट्रिस_सिलवरिस
राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान-साइप्रस के बीच राजनैतिक, आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग में विस्तार के लिए सभी क्षमताओं से लाभ उठाने को ज़रूरी बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१६ १५:५६ Asia/Kolkata
  • साइप्रस, ईरान के साथ संबंध बढ़ाने का संकल्प रखता है, डिमिट्रिस सिलवरिस

राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान-साइप्रस के बीच राजनैतिक, आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग में विस्तार के लिए सभी क्षमताओं से लाभ उठाने को ज़रूरी बताया है।

डॉक्टर रूहानी ने मंगलवार को तेहरान में साइप्रस के संसद सभापति डिमिट्रिस सिलवरिस से तेहरान में मुलाक़ात में, क्षेत्र में साइप्रस के महत्वपूर्ण स्थान की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान-साइप्रस के बीच संबंध व सहयोग में विस्तार से मध्यपूर्व, यूरोप और अफ़्रीक़ा एक दूसरे से जुड़ सकते हैं।

उन्होंने ईरान-साइप्रस के बीच निजी क्षेत्र में संयुक्त सहयोग व भागीदारी और सड़क, वायु तथा समुद्री परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्षमताओं के इस्तेमाल को एक दूसरे की अर्थव्यवस्था के लिए पूरक बताया। इसी प्रकार उन्होंने इस मार्ग में तकनीकी व इंजीनियरिंग सेवाओं के आदान-प्रदान को भी अहम बताया।

इस अवसर पर साइप्रस के संसद सभापति डिमिट्री सिलवरिस ने भी ईरान-साइप्रस के बीच आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों में विस्तार को क्षेत्र में स्थिरता व सुरक्षा को बेहतर बनाने में प्रभावी बताया। उन्होंने कहा कि साइप्रस क्षेत्रीय समस्याओं के हल के लिए ईरान के साथ सहयोग का इरादा रखता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सैन्य मार्ग के इस्तेमाल से नई समस्याएं पैदा होंगी इसलिए सिर्फ़ तार्किक व राजनैतिक मार्ग ही अपनाना चाहिए। (MAQ/N)