ईरान, अमरीका पर भरोसा नहीं करताः सरकारी प्रवक्ता
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान की जनता कभी भी अमरीकी वादों पर विश्वास नहीं करती।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के प्रवक्ता मुहम्मद बाक़िर नौबख़्त ने गुरूवार को ईरान के दक्षिणी प्रांत किरमान में ईरान के विरुद्ध विश्व शक्तियों विशेषकर अमरीका के षड्यंत्रों की ओर संकेत किया। उन्होंने कहा कि ईरान, इन शत्रुतापूर्ण नीतियों के मुक़ाबले में पूरी तरह तैयार है।
इसी बीच ईरान के उप राष्ट्रपति ने परमाणु वार्ता में अमरीका के उल्लंघनों और जेसीपीओए के क्रियान्वयन में वाशिंग्टन द्वारा वचनों पर अमल न किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान कभी भी अमरीका पर विश्वास नहीं करता।
श्री नौबख़्तर ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने विकास और प्रगति के लिए अपनी भीतरी शक्ति पर भरोसा और विकास के मार्ग को तय किया है। (AK)