आतंकवाद का खतरा , सीरिया या लेबनान तक सीमित नहीं , विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i28174-आतंकवाद_का_खतरा_सीरिया_या_लेबनान_तक_सीमित_नहीं_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने सोमवार की शाम , अपने लेबनानी समकक्ष से बैरूत में भेंट की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०७, २०१६ २२:४७ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद  का खतरा , सीरिया या लेबनान तक सीमित नहीं , विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने सोमवार की शाम , अपने लेबनानी समकक्ष से बैरूत में भेंट की।

जवाद ज़रीफ और जेबरान बासिल ने बैरुत में होने वाली अपनी इस भेंट में विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग में विस्तार तथा सीरिया सहित क्षेत्र के परिवर्तनों पर विचार विमर्श किया। 

इस भेंट में लेबनान के विदेशमंत्री जेबरान बासिल ने कहा कि लेबनान क सरकार की कोशिश है कि वह ईरान के साथ राजनीतिक संबंध को बढ़ाने के साथ आर्थिक क्षेत्र में भी दोनों देशों के संबंध को अधिक विस्तृत करे। 

 ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने इसी प्रकार इस भेंट के बाद अपने लेबनानी समकक्ष के साथ संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में भाग लिया। 

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में क्षेत्र के परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए कहा कि सऊदी अधिकारियों को चाहिए कि वह आंख बंद करके फैसले लेनान बंद करें और तकफीरी आतंकवाद की आग को बुझाने का प्रयास करें। 

विदेशमंत्री ने कहा कि ज़ायोनी शासन का खतरा एेसी नहीं है जिसे लेबनान को भी समस्या हो बल्कि तकफीरी व चरमपंथी विचारधारा से पूरे विश्व को खतरा है। 

विदेशमंत्री ने कहा कि हमें आशा है कि दूसरे भी यह स्वीकार कर लेंगे कि हमारा क्षेत्र में सीरिया और इराक व यमन में राजनीतिक मार्ग से शांति स्थापति करके की बेहतर हालात बनाए जा सकते हैं। 

इस प्रेस कांफ्रेंस में लेबनान के विदेशमंत्री जेबरान बासिल ने कहा कि लेबनान और ईरान को दो बडे़ खतरों का सामना है पहला खतरा नस्लभेदी ज़ायोनी शासन है और दूसरा खतरा दाइश का तकफीरी आतंकवाद है। 

ईरान के विदेशमंत्री सोमवार की शाम लेबनानी नेताओं से वार्ता के लिए बैरूत पहुंचे हैं। (Q.A.)