सीरिया में शहीद हुए ईरानी पत्रकार का अंतिम संस्कार + वीडियो
सीरिया में शनिवार को शहीद हुए ईरानी पत्रकार मोहसिन ख़ज़ाई का तेहरान में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें संसद सभापति डॉक्टर अली लारीजानी ने भी भाग लिया।
मोहसिन ख़ज़ाई शनिवार को सीरिया के हलब शहर में रिपोर्टिंग के समय दाइश के आतंकियों के हाथों शहीद हुए। सोमवार को मोहसिन ख़ज़ाई के अंतिम संस्कार में ईरानी संसद सभापति ने कहा कि संकटग्रस्त इलाक़े में इस्लामी गणतंत्र ईरान के पत्रकारों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि वे इस्लामी क्रान्ति की आकांक्षाओं के प्रति वफ़ादार हैं। उन्होंने कहा कि सीरिया में ईरानी सलाहकारों की मौजूदगी, सीरिया सहित क्षेत्र में शांति व स्थिरता वापस लाने की कोशिश के तहत है।
शहीद मोहसिन ख़ज़ाई के अंतिम संस्कार में ईरान दूर संचार सेवा आईआरआईबी के प्रमुख अब्दुल अली अली अस्करी भी मौजूद थे। रविवार की रात दमिश्क़ में हज़रत ज़ैनब के रौज़े में भी शहीद ख़ज़ाई की शवयात्रा निकाली गयी जिसके बाद उनके शव को तेहरान लाया गया। (MAQ/N)