नाइजीरिया में इमाम हुसैन के श्रद्धालुओं के जनसंहार की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i28861-नाइजीरिया_में_इमाम_हुसैन_के_श्रद्धालुओं_के_जनसंहार_की_निंदा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नाइजीरिया में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मना रहे लोगों के जनसंहार की कड़ी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०१६ १५:३३ Asia/Kolkata
  • नाइजीरिया में इमाम हुसैन के श्रद्धालुओं के जनसंहार की निंदा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नाइजीरिया में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मना रहे लोगों के जनसंहार की कड़ी निंदा की है।

बहराम क़ासेमी ने नाइजीरिया के कानू शहर में चेहलुम के उपलक्ष्य में निकाले गए जुलूस पर सेना व सुरक्षा बलों के हमले की ओर संकेत करते हुए कहा है कि एक शांतिपूर्ण धार्मिक समारोह पर क्रूरतापूर्ण हमला, चिंताजनक व अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के अधिकारियों को इस प्रकार के अपराधों की रोकथाम के लिए हिंसा फैलाने वाले व फूट डालने वाले तत्वों के ख़िलाफ़ ठोस कार्यवाही करनी चाहिए।

ज्ञात रहे कि नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित कानू शहर में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के उपलक्ष्य में निकाले गए प्रतीकात्मक जुलूस पर सेना व सुरक्षा बलों के हमले में लगभग सौ लोग शहीद और इतने ही घायल भी हुए हैं। नाइजीरिया के सैनिकों ने पिछले महीने भी फ़ोन्तुआ शहर में इमाम हुसैन की शहाद के दिन "आशूरा" के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम पर हमला करके कम से कम 20 लोगों को शहीद कर दिया था। (HN)