यमन शांति वार्ता का ईरान ने किया स्वागत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i28945-यमन_शांति_वार्ता_का_ईरान_ने_किया_स्वागत
ईरान ने यमन में शांति वार्ता के आरंभ को सार्थक क़दम कहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०१६ १५:४० Asia/Kolkata
  • यमन शांति वार्ता का ईरान ने किया स्वागत

ईरान ने यमन में शांति वार्ता के आरंभ को सार्थक क़दम कहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने बुधवार को इर्ना से बातचीत में यमन में संघर्ष विराम और यमनी पक्षों के बीच बातचीत का स्वागत करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान शुरु से यमन के राजनैतिक दलों के बीच बातचीत के ज़रिए इस देश के संकट के राजनैतिक हल का समर्थन करता आ रहा है।

उन्होंने कहा कि ईरान यमन में उस राजनैतिक सहमति और व्यापक संघर्ष विराम का समर्थन करता है, जिससे इस देश में शांति व स्थिरता आए और ख़ास तौर पर इस देश की जनता की पीड़ा को कम करने के लिए यमन की हर तरफ़ से नाकाबंदी ख़त्म हो।

इस रिपोर्ट के अनुसार, ओमान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार की रात एक बयान में कहा है कि यमन में 17 नवंबर से संघर्ष विराम लागू हो जाएगा और इसी महीने शांति वार्ता फिर से शुरु हो जाएगी। (MAQ/N)