अर्बईन की शान ने साम्राज्य की पोल खोल दी है, आयतुल्लाह काशानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i29086-अर्बईन_की_शान_ने_साम्राज्य_की_पोल_खोल_दी_है_आयतुल्लाह_काशानी
तेहरान के जुमे के इमाम ने कहा है कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम, इस्लाम के दुश्मनों के मुक़ाबले में शिया-सुन्नी सहित पूरी दुनिया के मुसलमानों की एकता व प्रतिरोध का प्रदर्शन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १८, २०१६ १२:३९ Asia/Kolkata
  • आयतुल्लाह इमामी काशानी
    आयतुल्लाह इमामी काशानी

तेहरान के जुमे के इमाम ने कहा है कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम, इस्लाम के दुश्मनों के मुक़ाबले में शिया-सुन्नी सहित पूरी दुनिया के मुसलमानों की एकता व प्रतिरोध का प्रदर्शन है।

आयतुल्लाह मोहम्मद इमामी काशानी ने जुमे की नमाज़ के विशेष भाषण में साम्राज्य और विश्व ज़ायोनीवाद की इस्लामी जगत में फूट डालने की कोशिश की ओर इशारा करते हुए बल दिया कि इमाम हुसैन के चेहलुम के शोक समारोह में विभिन्न इस्लामी मतों के दसियों लाख मुसलमानों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि उन्होंने इस्लाम विरोधी सभी षड्यंत्रों से निपटने का संकल्प लिया है।

उन्होंने इस बात उल्लेख करते हुए कि इस्लामी मूल्यों का अमली नमूना कर्बला के मरुस्थल में घटी घटना है, कहा कि अर्बईन की शान ने साम्राज्य की पोल खोल दी है।

तेहरान के जुमे के इमाम ने कहा कि इस्लामी जगत अमरीका और ज़ायोनी शासन के क्षेत्रीय देशों के ख़िलाफ़ षड्यंत्रों को सही तरह समझ कर उसे नाकाम बना सकता है।

उन्होंने सीरिया, यमन, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान सहित कुछ क्षेत्रीय देश में जारी रक्तपात पर चिंता जताते हुए कहा कि अमरीका सहित आतंकवाद के समर्थक देश क्षेत्र में बेगुनाह लोगों का ख़ून बहने के ज़िम्मेदार हैं।

आयतुल्लाह इमामी काशानी ने कहा कि अमरीका और उसके घटक ऐसी हालत में ईरान पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगा रहे हैं कि वे ख़ुद दाइश सहित आतंकवादी गुटों का ख़र्च उठा रहे और इन गुटों के सदस्यों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

 

तेहरान के जुमे के इमाम ने इसी प्रकार अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के बारे में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए इस चुनाव के नतीजे की कोई अहमियत नहीं है क्योंकि यह नतीजा विश्व संकट को हल करने और अमरीकी जनता की मुश्किलों को कम करने में प्रभावी नहीं होगा। (MAQ/N)