स्वयंसेवी बल, दुनिया के बहुत से मुसलमानों के लिए आदर्श हैं- रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि स्वयंसेवी बल अर्थात बसीज, आज दुनिया के विभिन्न देशों के बहुत से मुसलमानों के लिए आदर्श हैं।
डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में कहा कि लेबनान, इराक़, सीरिया, यमन और अफ़ग़ानिस्तान सहित बहुत से इस्लामी देशों में, जो वर्तमान समय में संकटग्रस्त हैं, स्वयंसेवी बलों का आदर्श, ख़तरों के मुक़ाबले और अपने देश की रक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी रहा है।
डाक्टर हसन रूहानी ने बसीज सप्ताह की सराहना करते हुए कहा कि ईरान की सरकार, बसीज और स्वयं सेवी बलों के समर्थन और राष्ट्रीय एकता की रक्षा और उसे मज़बूत करने को अपना दायित्व समझती है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मार्ग में किसी भी प्रकार के संकोच से काम नहीं लेगी।
राष्ट्रपति रूहानी ने बसीज को राष्ट्रीय एकता का आदर्श बताया और कहा कि लाखों बसीजियों की उपस्थिति के कारण किसी भी देश में ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध षड्यंत्र रचने का साहस नहीं होगा और। डा. रूहानी ने कहा कि यदि उन्होंने ग़लती की तो ईरानी राष्ट्र की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। (AK)