लेबनान का समर्थन जारी रहेगाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i29569-लेबनान_का_समर्थन_जारी_रहेगाः_ईरान
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने लेबनान की शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए ईरान द्वारा लेबनान के समर्थन और सहायताओं के जारी रहने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०१६ ०५:४० Asia/Kolkata
  • लेबनान का समर्थन जारी रहेगाः ईरान

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने लेबनान की शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए ईरान द्वारा लेबनान के समर्थन और सहायताओं के जारी रहने पर बल दिया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अपने लेबनानी समकक्ष को लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि दोनों देशों के मध्य परस्पर सहयोग में विस्तार बहुत आवश्यक है।

उन्होंने बुधवार को अपने बधाई संदेश में लेबनान के राष्ट्रपति मिशल औन और लेबनानी जनता को देश के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में दोनों देशों के मध्य समस्त क्षेत्रों में परस्पर संबंध विस्तृत होंगे।

राष्ट्रपति रूहानी ने लेबनान की सरकार और जनता के लिए सफलता और देश में शांति व स्थितरता की कामना की।

दूसरी ओर ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी ने भी अपने संदेश में लेबनान के प्रधानमंत्री को देश के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि ईरान, आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्रों में लेबनान के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को पहले से अधिक विस्तृत करेगा।

उप राष्ट्रपति के संदेश में आया है कि ईरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों को लेबनान की सरकार और जनता के हवाले करने को तैयार है।

ज्ञात रहे कि 22 नवंबर लेबनान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। (AK)

.