दूसरे देशों की अखंडता का सम्मान किया जाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i29749-दूसरे_देशों_की_अखंडता_का_सम्मान_किया_जाएः_ईरान
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान-तुर्की के बीच सहयोग में क्षेत्र की स्थिरता ख़ास तौर पर सीरिया और इराक़ में स्थिरता को आधार बनाना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २६, २०१६ १४:५६ Asia/Kolkata
  • दूसरे देशों की अखंडता का सम्मान किया जाएः ईरान

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान-तुर्की के बीच सहयोग में क्षेत्र की स्थिरता ख़ास तौर पर सीरिया और इराक़ में स्थिरता को आधार बनाना चाहिए।

तेहरान के दौरे पर आए तुर्क विदेश मंत्री मौलूद चाऊश ओग़लू से मुलाक़ात में राष्ट्रपति रूहानी ने यह बात कही। ईरानी राष्ट्रपति ने बल दिया कि मौजूदा संवेदनशील स्थिति में ईरान-तुर्की के बीच सहयोग क्षेत्र में शांति व स्थिरता के हित में है और यह मामलों को हल करने में प्रभावी हो सकता है।

उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषय के संबंध में ईरान-तुर्की के विचार समान हैं, कहा कि इराक़ और सीरिया की राष्ट्रीय एकता व क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा, इन देशों में जनता के मत से प्रजातांत्रिक सरकार का गठन, मूल ढांचों की तबाही का रुकना और विस्थापितों की घर वापसी में मदद वे कार्य हैं जिन्हें क्षेत्र के संकट के हल के लिए अंजाम पाना चाहिए।

इस अवसर पर तुर्क विदेश मंत्री ने इराक़ के हिल्ला नगर में ईरानी श्रद्धालुओं की आतंकवादी हमले में हुयी शहादत पर सांत्वना देते हुए कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई और शांति बनाए रखने में ईरान का योगदान सार्थक है।

इसी प्रकार तुर्क विदेश मंत्री ने इराक़ और सीरिया में राष्ट्रीय एकता व क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा को ईरान-तुर्की के हित में बताते हुए कहा कि पश्चिमी देश क्षेत्र में सिर्फ़ अपने हित साधने के चक्कर में हैं। (MAQ/N)