ईरानी विदेश मंत्री की बीजिंग विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाक़ात
Dec ०६, २०१६ ०७:११ Asia/Kolkata
ईरान के विदेश मंत्री ने बीजिंग विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ मुलाक़ात में संस्कृति, शिक्षा, टेक्नौलॉजी और छात्रों के आदान प्रदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की है।
मंगलवार की सुबह बीजिंग विश्वविद्यालय में मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और लिन जियान हुआ के बीच यह मुलाक़ात हुई।
ईरानी विदेश मंत्री ने बीजिंग विश्वविद्यालय के छात्रों की भी संबोधित किया।
जवाद ज़रीफ़ ने अपनी चीन की यात्रा के दौरान, अपने चीनी समकक्ष वांग यी समेत विभिन्न उच्च अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया है।
ईरानी विदेश मंत्री भारत में आयोजित हर्ट ऑफ़ एशिया सम्मेलन में भाग लेने के बाद, बीजिंग की यात्रा पर हैं और उसके बाद वह टोक्यो की यात्रा पर जायेंगे। msm
टैग्स