असली इस्लाम, कृपा व संतुलन वाला इस्लाम है, राष्ट्रपति रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने ईरान व इंडोनेशिया के संबधों और सहयोग को आवश्यक बताया और कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई और इस्लामी जगत में एकता के लिए दोनों देशों के मध्य सहयोग महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार की शाम तेहरान में इंडोनेशिया के संसद सभापति ज़ुलकिफली हसन से भेंट में कहा कि ईरान और इंडोनेशिया विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में अपार संभावनाएं रखते हैं।
राष्ट्रपति ने आशा प्रकट की है कि दोनों देशों के अधिकारियों के प्रयासों से परस्पर व्यापार दो अरब डॅालर तक पहुंच जाएगा।
राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान और इंडोनेशिया के मध्य असंख्य सांस्कृतिक समानताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्चा इस्लाम, दया व कृपा तथा संतुलन रखने वाला इस्लाम है और इस्लामी जगत में एकता, पूरे विश्व के मुसलमानों की आकांक्षा है क्योंकि एकता के ज़रिए इस्लामी संस्कृति की रक्षा तक इस्लामी जगत की शक्ति बढ़ाई जा सकती है।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि यमन, सीरिया और इराक़ सहित बहुत से इस्लामी देश अस्थिरता और अत्याधिक समस्याओं का शिकार हैं इस लिए हमें इन देशों में शांति व सुरक्षा का भरसक प्रयास करना चाहिए।
इस भेंट में इंडोनेशिया की सलाहकार परिषद के प्रमुख ज़ुलकिफली हसन तेहरान व जकार्ता के संबंधों में व्यापक विस्तार पर बल देते हुए कहा कि ईरान और इंडोनेशिया दो बड़े इस्लामी देशों के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में एक दूसरे के साथ सहयोग कर सकते हैं।
इंडोनेशिया के संसद सभापति ने कहा कि ईरान और इंडोनेशिया संतुलित इस्लाम के परिचय में प्रभावशाली क़दम उठा सकते हैं। (Q.A.)