शहीदों के परिजन, राष्ट्र के लिए बेजोड़ नमूना हैंः राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i30739-शहीदों_के_परिजन_राष्ट्र_के_लिए_बेजोड़_नमूना_हैंः_राष्ट्रपति_रूहानी
राष्ट्रपति ने शहीदों के सम्मानीय परिजनों को ईरानी राष्ट्र के लिए बेजोड़ नमूना बताते हुए कहा है कि इन्होंने सभी को धैर्य व त्याग का महान पाठ सिखाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१६ ०७:२६ Asia/Kolkata
  • शहीदों के परिजन, राष्ट्र के लिए बेजोड़ नमूना हैंः राष्ट्रपति रूहानी

राष्ट्रपति ने शहीदों के सम्मानीय परिजनों को ईरानी राष्ट्र के लिए बेजोड़ नमूना बताते हुए कहा है कि इन्होंने सभी को धैर्य व त्याग का महान पाठ सिखाया है।

डाॅक्टर हसन रूहानी ने बुधवार की रात राजधानी तेहरान में शहीद सादिक़ी बंधुओं के घर जा कर उनके परिजनों से मुलाक़ात की और कहा कि युद्ध के सभी शहीद और अपने शरीर के अंगों का बलिदान देने वाले आशूरा की संस्कृतिक और शहादत के प्रेम के साथ रणक्षेत्रों में उपस्थित हुए थे और उन्होंने त्याग, साहस और बलिदान की भावना और पैग़म्बर के परिजनों से प्रेम के साथ, इराक़ द्वारा थोपे गए आठ वर्षीय युद्ध के दौरान महान बलिदानों का प्रदर्शन किया।

 

राष्ट्रपति ने ईश्वर के मार्ग में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के उच्च स्थान की ओर संकेत करते हुए कहा कि शहीदों के माता-पिताओं ने एेसे बच्चों का प्रशिक्षण किया जिन्होंने क्रांति, इस्लाम और ईरान को जब भी उनकी ज़रूरत पड़ी इमाम ख़ुमैनी को अकेला नहीं छोड़ा और अपनी जान हथेली पर रख कर रणक्षेत्र पहुंचे और एक महान कारनामा अंजाम दिया। डाॅक्टर रूहानी ने कहा कि ईरान के युवाओं ने पवित्र प्रतिरक्षा के दौरान जो बलिदान दिए उनकी किसी भी भौतिक और सांसारिक मानक से तुलना नहीं की जा सकती। (HN)