ईरान की थलसेना का सैन्य अभ्यास आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i31012-ईरान_की_थलसेना_का_सैन्य_अभ्यास_आरंभ
ईरान की थल सेना का व्यापक सैन्य अभ्यास रविवार से दक्षिणपूर्वी ईरान में आरंभ हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०१६ १२:०१ Asia/Kolkata
  • ईरान की थलसेना का सैन्य अभ्यास आरंभ

ईरान की थल सेना का व्यापक सैन्य अभ्यास रविवार से दक्षिणपूर्वी ईरान में आरंभ हो गया है।

इस तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास का नाम मुहम्मद रसूल्लाह-4 है जो सेना के कमान्डर मेजर जनरल क्योमर्स हैदरी  की उपस्थिति में आरंभ हुआ। ईरानी थलसेना के इस सैन्य अभ्यास में थलसेना, वायु सेना और एरोस्पेस विभाग की टुकड़ियां भाग ले रही हैं। यह सैन्य अभ्यास ईरान के दक्षिण पूरब के सामान्य क्षेत्रों में 220 से अधिक वर्गकिलोमीटर में आयोजित हो रहे हैं।

ईरानी सेना के कमान्डर और मुहम्मद रसूल्लाह-4 सैन्य अभ्यास के प्रवक्ता सैयद कमाल पयाम्बरी ने इस अवसर पर कहा कि इस सैन्य अभ्यास के पहले दिन विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों से आप्रेशन स्थल पर हवाई और ज़मीनी रास्ते से सैन्य टुकड़ियों को पहुंचाने की कार्यवाही को तीव्र करने की कार्यवाही की गयी।

सैन्य अभ्यास के प्रवक्ता ने कहा कि हर प्रकार के ख़तरों से मुक़ाबले के लिए सैनिकों के प्रशिक्षण और आवश्यक आप्रेशन के लिए सैन्य बलों की तैयारी और उनकी उपयोगिता पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। (AK)