ईरान ने इस्तांबोल धमाकों की निंदा की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i31051-ईरान_ने_इस्तांबोल_धमाकों_की_निंदा_की
ईरान के विदेशमंत्रालय ने तुर्की के इस्तांबोलन शहर में हुए आतंकी हमलों की निंदा की है जिसमें दसियों लोग हताहत व घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०१६ १५:१६ Asia/Kolkata
  • ईरान ने इस्तांबोल धमाकों की निंदा की

ईरान के विदेशमंत्रालय ने तुर्की के इस्तांबोलन शहर में हुए आतंकी हमलों की निंदा की है जिसमें दसियों लोग हताहत व घायल हुए।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने इस्तांबोल धमाके में मारे गये और घायल लोगों के परिजनों और सरकार व राष्ट्र को सांत्वना देते हुए कहा कि आतंकियों और चरमपंथियों को क्षेत्रीय देशों और पूरी दुनिया की ओर से एक ज़बान और एक आवाज़ में ठोस और मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए जो ख़ून का बाज़ार गर्म किए हुए हैं और हर आतंक मचाए हुए हैं। 

बहराम क़ासिमी ने कहा कि आज आतंकवाद समस्त देशों के लिए एक गंभीर ख़तरे के रूप में परिवर्तित हो चुका है।  उन्होंने कहा कि इससे संघर्ष के लिए पूरी दुनिया के पास एक प्लेटफ़ार्म पर आने और मज़बूत संकल्प के अतिरिक्त कोई अन्य रास्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि ईरान, आतंकवाद और चरमपंथ से व्यापक मुक़ाबले के लिए समस्त देशों के साथ आवश्यक सहयोग के लिए तैयार है।

ज्ञात रहे कि तुर्की के इस्तांबोल शहर में दो आतंकी हमलों में कम से क 29 लोग हताहत और 166 अन्य घायल हुए। (AK)