मुहम्मद रसूलल्लाह - 4 सैन्य अभ्यास का दूसरा दिन, नये ड्रोन का अनावरण
ईरान के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में थल सेना का मुहम्मद रसूलल्लाह-4 सैन्य अभ्यास का दूसरा चरण आरंभ हुआ।
सोमवार को दूसरे दिन के सैन्य अभ्यास में सेना के बम वर्षक विमानों ने काल्पनिक शत्रु को सफलता से निशाना बनाया। बम वर्षक विमानों ने काल्पनिक दुश्मन के युद्धक विमानों के हमले के बाद उसका पता लगाने और उसके विरुद्ध कार्यवाही में पहली बार भाग लिया। इस सैन्य अभ्यास में ओमान सागर और मकरान तट पर काल्पनिक दुश्मन की कुछ नौकाओं को भी सेना के दो हेलीकाप्टरों ने सफलतापूर्वक कार्यवाही करते हुए तबाह कर दिया।
इस सैन्य अभ्यास में ईरानी सेना के विशेषज्ञों के हाथों बने नये ड्रोन का भी अनावरण किया गया जिसका नाम फ़रपाद है। यह ड्रोन हाथ से उड़ाया जाता है और आॅटोपायलट है। इस जासूसी ड्रोन का वज़न चार किलो है और यह 20 किलोमीटर दूर तक और 45 मिनट तक लगातार उड़ान भर सकता है।
ज्ञात रहे कि ईरान की थल सेना का मुहम्मद रसूलल्लाह -4 नामक सैन्य अभ्यास रविवार 11 दिसम्बर से आरंभ हुआ है जिसका नारा है "प्रतिरक्षा शक्ति की छत्रछाया में स्थाई शांति और क्षेत्र की सुरक्षा और इस्लामी एकता"। मुहम्मद रसूलल्लाह - 4 सैन्य अभ्यास का पहला दिन भी बड़ी सफलता से आयोजित हुआ था। मुहम्मद रसूलल्लाह - 3 सैन्य अभ्यास पिछले वर्ष ईरान के पूर्वोत्तरी क्षेत्र में आयोजित हुआ था। (ak)