बहरैन, शेख अली सलमान को क़ैद की सज़ा, ईरान की प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i31165-बहरैन_शेख_अली_सलमान_को_क़ैद_की_सज़ा_ईरान_की_प्रतिक्रिया
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बहरैन के अलवेफाक़ संगठन के महासचिव के लिए लंबी अवधि तक कैद रहने की सज़ा की अदालत में पुष्टि की कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १२, २०१६ २३:५७ Asia/Kolkata
  • बहरैन, शेख अली सलमान को क़ैद की सज़ा, ईरान की प्रतिक्रिया

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बहरैन के अलवेफाक़ संगठन के महासचिव के लिए लंबी अवधि तक कैद रहने की सज़ा की अदालत में पुष्टि की कड़ी आलोचना की है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने शेख अली सलमान को सज़ा सुनाए जाने के बारे में कहा कि बहैरन के शांति प्रेमी और संतुलित मार्ग अपनाने वाले धर्मगुरुओं के साथ अन्याय पूर्ण और हिंसक व्यवहार न केवल यह कि इस देश की अनगिनत समस्याओं का निवारण नहीं करेगा बल्कि इस से शांतिपूर्ण मार्ग में विश्वास रखने वालों को निराशा भी मिलेगी। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र से बाहर के देशों को सैनिक छावनी देना, विदेशी सैनिकों को बुलाना और उन्हें अपने देश  में तैनात करना और उनका खर्चा बहरैन की जनता की जेब से अदा करना , इस देश की सरकार के लिए उचित रास्ता नहीं है। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अतीत और वर्तमान के अनुभवों से भली भांति यह पता चलता है कि केवल अपनी जनता के भरोसे पर ही किसी देश की सरकार बाक़ी रह सकती है। (Q.A.)