ईरान-इंडोनेशिया के बीच सहयोग के 4 समझौतों पर दस्तख़त
राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान-इंडोनेशिया के बीच संबंधों में मज़बूती को न सिर्फ़ दोनों राष्ट्रों बल्कि क्षेत्रीय राष्ट्रों के भी हित में बताया।
तेहरान दौरे पर आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको वीडोडो के साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस में डाक्टर रूहानी ने कहा कि तेहरान-जकार्ता राजनैतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व वैज्ञानिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का इरादा रखते हैं। ईरान-इंडोनेशिया के बीच सहयोग के 4 समझौतों पर दस्तख़त हुए हैं।
ईरानी राष्ट्रपति ने बैंकिंग और पूंजिनिवेश के क्षेत्र में दोनों देश के बीच समझौतों के क्रियान्वयन को तेहरान-जकार्ता संबंधों में तेज़ी से विस्तार के लिए बहुत अहम बताया। उन्होंने बल दिया कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देश के नाते दोनों देश के बीच निकट सहयोग है और इस सहयोग को यमन, सीरिया व म्यांमार संकट सहित इस्लामी जगत के सामने मौजूद मुश्किलों के हल के लिए भी बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको वीडोडो ने अपने तेहरान दौरे को दोनों देश के बीच सहयोग में विस्तार की दिशा में उठाया गया क़दम बताते हुए कहा कि तेहरान-जकार्ता अर्थव्यवस्था व ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे।
जोको वीडोडो ने ईरानी राष्ट्रपति के साथ अपनी बातचीत के बारे में कहा कि उनके देश ने म्यांमार, यमन, सीरिया सहित अन्य संकट ग्रस्त देशों के संकट के हल के लिए शांतिपूर्ण नीति का सुझाव दिया है और इस संदर्भ में इंडोनेशिया शांतिपूर्ण योगदान देने पर बल देता है। (MAQ/N)