क्षेत्रीय देश, आतंकियों के पुनः सशस्त्र होने का मार्ग बंद करेंः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i31408-क्षेत्रीय_देश_आतंकियों_के_पुनः_सशस्त्र_होने_का_मार्ग_बंद_करेंः_ईरान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया के आतंक प्रभावित क्षेत्रों में सहायताएं पहुंचाने हेतु ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी की तत्परता की घोषणा करते हुए क्षेत्रीय देशों से मांग की है कि वे सीरिया में आतंकी गुटों के फिर से सशस्त्र होने का मार्ग बंद करें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १५, २०१६ ०६:५७ Asia/Kolkata
  • क्षेत्रीय देश, आतंकियों के पुनः सशस्त्र होने का मार्ग बंद करेंः ईरान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया के आतंक प्रभावित क्षेत्रों में सहायताएं पहुंचाने हेतु ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी की तत्परता की घोषणा करते हुए क्षेत्रीय देशों से मांग की है कि वे सीरिया में आतंकी गुटों के फिर से सशस्त्र होने का मार्ग बंद करें।

बहराम क़ासेमी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, क्षेत्र की सुरक्षा में सीरिया व हलब के परिवर्तनों के निर्णायक महत्व के दृष्टिगत और मानवीय व मानवता प्रेमी सहायताओं के अत्यधिक महत्वपूर्ण काम में मदद के लिए और इसी प्रकार आम नागरिकों को युद्धग्रस्त क्षेत्रों से बाहर निकालने के लिए अपना हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को रूस, तुर्की व सीरिया के विदेश मंत्रियों से टेलीफ़ोन पर अलग-अलग बात की और संभव है कि वे अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी बात करके सीरिया व हलब के परिवर्तनों, मानवीय सहायताओं और असैनिकों के समक्ष मौजूद ख़तरों के बारे में विचार-विमर्श करें।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बल देकर कहा कि ईरान , सीरिया की रेड क्रिसेंट साइटी और इंटरनैश्नल रेड क्राॅस सोसाइटी तथा यूरोपीय संघ की मानवताप्रेमी समिति के सहयोग से सीरिया के क्षतिग्रस्त होने वाले क्षेत्रों में राहत व सहायता कार्य में तेज़ी लाने के लिए तैयार है और उसने यह बात राष्ट्र संघ के महासचिव और अन्य सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के समक्ष भी रखी है। बहराम क़ासेमी ने कहा कि ईरान एक बार फिर बल देकर कहता है कि कुछ क्षेत्रीय और क्षेत्र से बाहर के देशों को, जो आतंकियों की मदद कर रहे हैं, अपना दोहरा रवैया छोड़ कर क्षेत्र में शांति व स्थिरता के लिए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। (HN)