आतंकियों की नाकामी, अमरीका, ज़ायोनी शासन और आले सऊद की पराजय है,
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i31495-आतंकियों_की_नाकामी_अमरीका_ज़ायोनी_शासन_और_आले_सऊद_की_पराजय_है
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम आयतुल्लाह मोहम्मद इमामी काशानी ने कहा कि सीरियाई सेना तथा प्रतिरोधक मोर्चे ने उत्तरी सीरिया के हलब शहर को आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करवाकर इस्लाम के शत्रुओं की साज़िशों पर पानी फेर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १६, २०१६ १२:२४ Asia/Kolkata
  • आतंकियों की नाकामी, अमरीका, ज़ायोनी शासन और आले सऊद की पराजय है,

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम आयतुल्लाह मोहम्मद इमामी काशानी ने कहा कि सीरियाई सेना तथा प्रतिरोधक मोर्चे ने उत्तरी सीरिया के हलब शहर को आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करवाकर इस्लाम के शत्रुओं की साज़िशों पर पानी फेर दिया है।

आयतुल्लाह मोहम्मद इमामी काशानी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में आतंकियों के क़ब्ज़े से हलब की आज़ादी की बधाई दी और कहा कि आतंकियों पर मिलने वाली विजय ज़ायोनी शासन, अमरीका और सऊदी अरब पर विजय के समान है। उन्होंने सीरिया और इराक़ में आतंकियों की आपराधिक कार्यवाहियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए तथ्यों को उलट पलट कर पेश करने की कोशिशों का हवाला दिया और कहा कि ज़ायोनी शासन द्वारा समर्थित आतंकी इस प्रयास में हैं कि अपनी आपराधिक गतिविधियों से फ़िलिस्तीन के मुद्दे को ढंठे बस्ते में डाल दें जो इस्लामी जगत का सबसे प्रमुख मुद्दा है।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम का कहना था कि इस्लामी जागत की समस्याओं और कठिनाइयों की जड़ ज़ायोनी शासन, अमरीका और आले सऊद हैं। उन्होंने कहा कि दुशमनों के मुक़ाबले में प्रतिरोध ही इस्लामी जगत की मुक्ति का रास्ता है।

आयतुल्लाह मोहम्मद इमामी काशानी ने कहा कि ज़ायोनी शासन को मिटा देने का तरीक़ा इस अतिग्रहणकारी शासन के ख़िलाफ़ प्रतिरोध जारी रखना है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी जनता इस्राईल के पूर्ण विनाश तक अपना प्रतिरोध जारी रखेगी।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा कि बहुत जल्द इराक़ और सीरिया की धरती आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद हो जाएगी।

आयतुल्लाह मोहम्मद इमामी काशानी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबे में इसी तरह ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों के क़ानून आईएसए की अवधि में दस साल के विस्तार का हवाला देते हुए कहा कि यह प्रतिबंध परमाणु समझौते का उल्लंघन हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान पूरे गौरव और शक्ति के साथ अपने रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा और किसी ने नहीं डरेगा। आयतुल्लाह मोहम्मद इमामी काशानी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान परमाणु समझौते का पालन कर रहा है जबकि अमरीका की ओर से इस समझौते का उल्लंघन सारी दुनिया के सामने आ चुका है।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने बल देकर कहा कि इस्लमी गणतंत्र ईरान, अमरीका की ओर से परमाणु समझौते के उल्लंघन पर ठोस और तार्किक फ़ैसला करेगा।

अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने गत बृहस्पतिवार को ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों की अवधि में विस्तार को नहीं रोका लेकिन साथ ही प्रतिबंधों से संबंधित बिल पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम आयतुल्लाह मोहम्मद इमामी काशानी ने पैग़म्बरे इस्लाम तथा उनके पौत्र हज़रत इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस की बधाई दी तथा अध्यात्म पूर्ण और पवित्र जीवन बिताने की सिफ़ारिश की।