क़ानून से बढ़कर कोई भी नहींः हसन रूहानी
Dec १९, २०१६ ०९:४० Asia/Kolkata
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि कोई भी क़ानून से अपवाद नहीं है।
डा. हसन रूहानी ने कहा है कि कोई भी नागरिक क़ानून से ऊपर नहीं है और हम सबको संविधान के अनुसार ही चलना चाहिए।
राष्ट्रपति रूहानी ने "संविधान और राष्ट्रीय अधिकार" सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि क़ानून की दृष्टि में देश के सभी नागरिक समान हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम यह चाहते हैं कि देश और सरकार के लिए क़ानून हो तो फिर देश में किसी भी दल, गुट, संगठन या संचार माध्यम के पास कोई सुरक्षा कवच नहीं होना चाहिए।
हसन रूहानी ने कहा कि क़ानून के अनुसार देश के सारे ही नागरिक समान हैं और किसी को वरीयता प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति में हमने न्याय की सरकार के लिए प्रयास किया था और अभी भी हमारा प्रयास वही है।
टैग्स