ईरानः तुर्की में रूसी राजदूत की हत्या, निंदनीय एवं जघन्य अपराध है
Dec २०, २०१६ ०७:२६ Asia/Kolkata
तेहरान ने अंकारा में रूसी राजदूत की हत्या को जघन्य अपराध बताते हुए कड़ी आलोचना की है।
याद रहे कि सोमवार को अंकारा में रूसी राजदूत एंड्रे कार्लोफ़ को उस समय गोली मार दी गई, जब वे एक फ़ोटो प्रदर्शनी “रूस, तुर्कों की नज़र से” में भाषण दे रहे थे।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, बहराम क़ासमी ने एक बयान जारी करके कहा है कि इस अपराध से पता चलता है कि तकफ़ीरी चरमपंथी गुटों से जुड़े आतंकवादी किसी भी तरह के सिद्धांतों और अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का सम्मान नहीं करते हैं।
क़ासमी का कहना था कि इस जघन्य अपराध का मक़सद, क्षेत्रीय देशों के बीच टकराव उत्पन्न करना और क्षेत्र को अधिक अस्थिर करना है। msm
टैग्स