ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों ने अहम मुद्दों पर किया विचार विमर्श
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i31837-ईरान_और_रूस_के_राष्ट्रपतियों_ने_अहम_मुद्दों_पर_किया_विचार_विमर्श
ईरानी राष्ट्रपति ने अपने रूसी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय संबंधों और विशेष रूप से सीरिया के घटनाक्रमों पर विचार विमर्श किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २०, २०१६ ०९:४८ Asia/Kolkata
  • ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों ने अहम मुद्दों पर किया विचार विमर्श

ईरानी राष्ट्रपति ने अपने रूसी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय संबंधों और विशेष रूप से सीरिया के घटनाक्रमों पर विचार विमर्श किया है।

सोमवार को राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की।

इस बातचीत में राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि तेहरान और मास्को को पीड़ित सीरियाई जनता के लिए अधिक खाद्य सामग्री और चिकित्सा सहायता भेजने के लिए विचार विमर्श करना चाहिए और अधिक सहयोग करना चाहिए।

रूहानी ने कहा कि यह बात अहम है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरियाई जनता ख़ुद को अकेला महसूस नहीं करे।

इस बातचीत में रूसी राष्ट्रपति ने सीरियाई शहर हलब की आज़ादी की प्रशंसा करते हुए कहा, महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद, मास्को और तेहरान को अपने सहयोग में वृद्धि करनी चाहिए। msm