रूसी राजदूत की हत्या निंदनीय कृत्यः जवाद ज़रीफ़
ईरानी विदेशमंत्री ने तुर्की में रूसी राजदूत की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि तुर्की में रूसी राजदूत की हत्या की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने आतंकवाद की कुरूप छवि को स्पष्ट किया है।
इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय ने तुर्की में रूसी राजदूत की हत्या की निंदा करते हुए कहा था कि इस घटना से पता चलता है कि आतंकवादी, किसी प्रकार के सिद्धांत या अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का सम्मान नहीं करते।
ज्ञात रहे कि तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रे कारलोव की सोमवार रात को अंकारा में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय घटी जब रूसी राजदूत अंकारा में एक कला प्रदर्शनी देखने गए थे। आक्रमणकारी, विशेष सुरक्षाबल का सदस्य था।