सामाजिक घटनाओं से मुकाबले का मार्ग रचनात्मक वार्ता हैः जाबिरी अंसारी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i32110-सामाजिक_घटनाओं_से_मुकाबले_का_मार्ग_रचनात्मक_वार्ता_हैः_जाबिरी_अंसारी
ईरान के उप विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि गत दो दशकों के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेबनान का एक महत्वपूर्ण प्रभाव जायोनी शासन की विस्तारवादी कार्यवाहियों और अतिग्रहण के मुकाबले में प्रभावी प्रतिरोध रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०१६ ०५:२६ Asia/Kolkata
  • सामाजिक घटनाओं से मुकाबले का मार्ग रचनात्मक वार्ता हैः जाबिरी अंसारी

ईरान के उप विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि गत दो दशकों के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेबनान का एक महत्वपूर्ण प्रभाव जायोनी शासन की विस्तारवादी कार्यवाहियों और अतिग्रहण के मुकाबले में प्रभावी प्रतिरोध रहा है।

ईरान के उपविदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि क्षेत्र में मतभेदों के समाधान और विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं से मुकाबले का मार्ग रचनात्मक वार्ता है। समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन जाबिरी अंसारी ने कल शाम को बैरूत में लेबनान के प्रधानमंत्री साअद हरीरी से भेंट की जिसमें आर्थिक सहकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को विस्तृत करने के मार्गों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।

जाबिरी अंसारी ने इस भेंटवार्ता के बाद पत्रकारों से वार्ता में आशा जताई कि साअद हरीरी के प्रधानमंत्री और नई सरकार का कार्यकाल आरंभ होने से लेबनान के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालात पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने के अतिरिक्त हम क्षेत्रीय स्तर पर भी रचनात्मक प्रभावों के साक्षी होंगे और विभिन्न क्षेत्रों में तेहरान-बैरूत सहकारिता में नये दौर का आरंभ होगा।

ईरान के उप विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि गत दो दशकों के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेबनान का एक महत्वपूर्ण प्रभाव जायोनी शासन की विस्तारवादी कार्यवाहियों और अतिग्रहण के मुकाबले में प्रभावी प्रतिरोध रहा है।

जाबिरी अंसारी सीरिया की राजधानी दमिश्क से बैरूत पहुंचे हैं। दमिश्क में ईरान के उपविदेशमंत्री जाबिरी अंसारी ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद, विदेशमंत्री वलीद मोअल्लिम और उप विदेशमंत्री फैसल मिकदाद से अलग- अलग भेंटवार्ता की थी।

ईरान के उपविदेशमंत्री आज शुक्रवार को लेबनान के कुछ दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता करने वाले हैं। MM