क्षेत्र की हालिया सफलताएं ईरान की देन हैः नबीह बिर्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i32188-क्षेत्र_की_हालिया_सफलताएं_ईरान_की_देन_हैः_नबीह_बिर्री
लेबनान के संसद सभापति ने कहा है कि क्षेत्र की हालिया सफलताएं ईरान की सकारात्मक भूमिका का परिणाम हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २४, २०१६ १०:११ Asia/Kolkata
  • क्षेत्र की हालिया सफलताएं ईरान की देन हैः नबीह बिर्री

लेबनान के संसद सभापति ने कहा है कि क्षेत्र की हालिया सफलताएं ईरान की सकारात्मक भूमिका का परिणाम हैं।

उन्होंने शुक्रवार को ईरान के उप विदेशमंत्री हुसैन जाबिरी अंसारी से मुलाक़ात में कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं और मतभेदों के समाधान के लिए वार्ताओं का जारी रहना आवश्यक है। उन्होंने लेबनान में विभिन्न राजनैतिक गुटों  के मध्य उनके निरिक्षण में होने वाली वार्ताओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह विभिन्न राजनैतिक दलों, धर्मों और संप्रदायों के मध्य वार्ता का एक महत्वपूर्ण नमूना है और इस आदर्श से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए लाभ उठाना चाहिए।

इस मुलाक़ात में दोनों नेताओं ने ईरान और लेबनान के संबंधों की ओर संकेत करते हुए द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया। ईरान के उप विदेशमंत्री ने लेबनानी राजनेताओं की हालिया सफलताओं विशेषकर राजनैतिक सहमति तक पहुंचने पर समस्त राजनैतिक दलों के प्रमुखों और नेताओं को बधाई दी और कहा कि यह लेबनानी समाज के लंबे अनुभवों का परिणाम है।

श्री जाबेरी अंसारी ने ने कहा कि लेबनान ने पिछले कुछ दशकों में  दो महत्वपूर्ण आदर्श दुनिया के सामने पेश किए हैं एक अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में प्रतिरोध और दूसरा आपस में मेलजोल और भाईचारे व शांतिपूर्ण ढंग से रहना। उन्होंने कहा कि हालिया दिनों में लेबनान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चयन और नई सरकार का गठन, क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक दलों के मध्य मतभेदों के समाधान का तीसरा सफल आदर्श बन सकता है। (AK)