सीरिया में ईरान की उपस्थिति, क्षेत्र में संतुलन की गारंटी हैः हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के वरिष्ठ सदस्य ने बल देकर कहा है कि सीरिया में ईरान की उपस्थिति की, क्षेत्र में संतुलन स्थापित करने में अहम भूमिका है।
महमूद अज़्जह्हार ने शनिवार को कहा कि हलब में कुछ जनसंहारों के बारे में जो कुछ कहा जा रहा है वह सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद को सत्ता से हटाने के प्रयास के अंतर्गत पश्चिमी संचार माध्यमों का प्रोपेगंडा है और अब इस प्रकार की कहानियां और धोखे घिसे-पिटे हो चुके हैं। उन्होंने इसी तरह इस्लामी गणतंत्र ईरान को फ़िलिस्तीनियों के लिए एक वास्तविक सहारा बताया और कहा कि ईरान, ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में प्रतिरोधकर्ता बलों का समर्थन कर रहा है।
ज्ञात रहे कि हलब नगर को आतंकियों से मुक्त कराए जाने के बाद, सीरिया के सरकार विरोधी और उनके समर्थक संचार माध्यम इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि झूठे चित्र व समाचार पेश करके जनमत को हलब में एक मानव त्रासदी की ओर से चिंतित कर दें। (HN)