रूसी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर ईरान ने प्रकट की संवेदना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i32362-रूसी_विमान_के_दुर्घटनाग्रस्त_होने_पर_ईरान_ने_प्रकट_की_संवेदना
ईरान ने काला सागर में रूस के यात्री विमान की काला सागर में दुर्घटना पर खेद प्रकट करते हुए रूसी सरकार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २५, २०१६ १६:०८ Asia/Kolkata
  • रूसी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर ईरान ने प्रकट की संवेदना

ईरान ने काला सागर में रूस के यात्री विमान की काला सागर में दुर्घटना पर खेद प्रकट करते हुए रूसी सरकार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

ईरान  के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने काला सागर में दुर्घटना ग्रस्त होने पर रूसी सरकार और जनता को संवदेना प्रकट की है। रूस का तोपोलोव -145 यात्री विमान की दुर्घटना में 90 से अधिक लोग मारे गये।

रूस के रक्षामंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि एक यात्री सैन्य विमान सूची के हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद रडार से लापता हो गया था जो बाद में पता चलता कि काला सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस विमान में पत्रकार, सैनिक, और संगीतकारों का एक ग्रुप भी सवार था। सूची नदी के तट पर विमान का मलबा मिल गया है। बताया जा रहा था कि यह सैनिक, सीरिया में तैनात अपने सैनिक साथियों के साथ नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। (AK)