ईरान में आरंभ होगा आईआरजीसी का सैन्य अभ्यास
ईरान की ख़ातमुल अंबिया एयर डिफ़ेंस छावनी के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल फ़रज़ाद इस्माईली ने कहा है कि सोमवार से सेना और आईआरजीसी का संयुक्त सैन्य अभ्यास, ईरान के दक्षिणी क्षेत्र में आरंभ हो रहा है।
इस सैन्य अभ्यास का नाम है मुदाफ़ेआने आसमाने विलायत-7, उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह सैन्य अभ्यास देश के 496 हज़ार वर्ग किलोमीटर में पांच दिनों तक जारी रहेगा। यह सैन्य अभ्यास ओमान सागर, फ़ार्स की खाड़ी और ईरान के तीनो द्वीपों में ईरान की वायु और ज़मीनी सीमाओं में आयोजित होगा।
श्री फ़रज़ाद इस्माईली ने कहा कि इस सैन्य अभ्यास में सेना और आईआरजीसी एयर डिफ़ेंस फ़ोर्स की टुकड़ियां, वायु सेना के दस्ते और टेक्निकल ईकाईयां अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी ।
ईरान की ख़ातमुल अंबिया एयर डिफ़ेंस छावनी के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल फ़रज़ाद इस्माईली ने कहा है कि मुदाफ़ेआने आसमाने विलायत-7 नामक सैन्य अभ्यास में सेना के एफ़-4 विमान सहित अनेक युद्धक विमान भी भाग लेंगे। (AK)