दक्षिणी ईरान में सेना और आईआरजीसी का संयुक्त सैन्य अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i32440-दक्षिणी_ईरान_में_सेना_और_आईआरजीसी_का_संयुक्त_सैन्य_अभ्यास
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना और इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान का संयुक्त सैन्य अभ्यास सोमवार से शुरू हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २६, २०१६ १४:२७ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी ईरान में सेना और आईआरजीसी का संयुक्त सैन्य अभ्यास

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना और इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान का संयुक्त सैन्य अभ्यास सोमवार से शुरू हुआ।

‘विलायत-7’ नामक यह अभ्सास देश के दक्षिणी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी भाग में हो रहा है। ‘विलायत-7’ अभ्यास के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्बास फ़रज पूर अलमदारी ने कहा कि इस अभ्यास के पहले चरण में सेना के विभिन्न प्रकार के नए देशी एंटी एयरक्राफ़्ट सिस्टम को शामिल किया गया। उन्होंने बल दिया आज सेना की ख़ातमुल अम्बिया एंटी एयरक्राफ़्ट छावनी के कंट्रोल नेटवर्क के तहत रडार, मीज़ाइल, तोप, संपर्क, इलेक्ट्रॉनिक फ़ोन टैपिंग के तंत्रों को कम से कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के अभ्यास ने नया रेकॉर्ड क़ायम किया।

 

सोमवार के अभ्यास में सेना और आईआरजीसी की एंटी एयरक्राफ़्ट इकाइयां, नौसेना की विशेष टुकड़ियां, वायु सेना, आईआईजीसी के एरोस्पेस बल, तोपख़ाने, पुलिस बल की एयर डिफ़ेंस इकाई और स्वयंसेवी बल बसीज शामिल हुए। (MAQ/N)