सऊदी अरब को कूटनीति सीखने की आवश्यकता है
ईरान के विदेशमंत्री के सलाहकार सैयद मुहम्मद सद्र ने कहा है कि ईरान के बारे में सऊदी विदेशमंत्री का व्यवहार कूटनयिक व्यवहार की परिधि में नहीं है और इससे कूटनयिक प्रवृत्ति का पताा नहीं चलता।
सैयद मुहम्मद सद्र ने ईरान से प्रकाशित होने वाले समाचारपत्र आरमान में अपने आलेख में लिखा कि सऊदी अरब की कूटनयिक प्रवृत्ति के बदलने से सऊदी अरब के कूटनयिकों विशेषकर इस देश के विदेशमंत्री आदिल अलजुबैर के व्यवहार में बैद्धिक क्रियाकलाप देखा नहीं गया जो उनकी अनुभवहीनता का चिन्ह है।
सैयद मुहम्मद सद्र ने इस बात की आशा व्यक्त करते हुए कि सऊदी अधिकारियों की ओर से बैद्धिक शैलियां अपनाई जाएंगी, कहा कि इन परिस्थितियों में ईरान विश्व के समस्त देशों विशेषकर पड़ोसियों के साथ अपने संबंधों के विस्तार का प्रयास कर रहा है।
उनका कहना था कि ईरान की विदेश नीति, विश्व के समस्त देशों से संबंधों के विस्तार पर आधारित है, इस्राईल के अतिरिक्त किसी से भी संबंध के लिए ईरान को समस्या नहीं है।