सीरिया संकट समाधान में ईरान और रूस सबसे आगे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i32926-सीरिया_संकट_समाधान_में_ईरान_और_रूस_सबसे_आगे
ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों ने क़िरक़िज़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सीरिया सरकार के प्रतिनिधियों और सरकार विरोधियों की वार्ता के लिए सीरिया के साथ ईरान और रूस के सहयोग पर विचार विमर्श किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३१, २०१६ १९:४८ Asia/Kolkata
  • सीरिया संकट समाधान में ईरान और रूस सबसे आगे

ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों ने क़िरक़िज़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सीरिया सरकार के प्रतिनिधियों और सरकार विरोधियों की वार्ता के लिए सीरिया के साथ ईरान और रूस के सहयोग पर विचार विमर्श किया।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शनिवार की रात रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से टेलीफ़ोनी वार्ता में रूसी जनता और सरकार को नव वर्ष की बधाई दी और कहा कि तेहरान उस संघर्ष विराम का जो ईरान, रूस और सीरिया के सहयोग से व्यवहारिक हुई है, स्वागत करता है। उनका कहना था कि इसी प्रकार क़ज़ाक़िस्तान बैठक से पूर्व देशों के मध्य समन्वय बहुत ज़रूरी है।

डाक्टर हसन रूहानी ने इसी प्रकार सीरिया की जनता विशेषकर उन शहरों के निवासियों के लिए मानवीय सहायता पहुंचाए जाने को आवश्यक बताया और कहा कि हलब की सफलता सहित हालिया सफलताओं के बाद संघर्ष विराम की रक्षा करना बहुत महत्वपूर्ण है।

इस वार्ता में रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने भी संघर्ष विराम को सीरिया में शांति और स्थिरता के इच्छुक देशों विशेषकर ईरान और रूस के मध्य घनिष्ठ समन्वय का परिणाम बताया और कहा कि प्राप्त उपलब्धियों की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से संयुक्त संघर्ष का जारी रहना सब की ज़िम्मेदारी है।

रूस के राष्ट्रपति ने बल दिया कि निसंदेह रूस इस बात की कभी भी अनुमति नहीं देगा कि सीरिया संघर्ष विराम में दाइश, नुस्रा और इन जैसे आतंकी गुटों को शामिल किया जाए।

 

ज्ञात रहे कि सीरिया में संघर्ष विराम गुरुवार की रात 12 बजे के बाद से लागू हुआ है। संघर्ष विराम से दाइश और नुस्रा फ़्रंट को अलग रखा गया है। (AK)