पवित्र नगर मशहद इस्लामी जगत की सांस्कृतिक राजधानी बना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i33109-पवित्र_नगर_मशहद_इस्लामी_जगत_की_सांस्कृतिक_राजधानी_बना
ईरान के संस्कृति मंत्री ने पवित्र नगर मशहद को इस्लामी जगत की सांस्कृतिक राजधानी बनाए जाने को इस्लामी संस्कृति को बढ़ावा देने में मील का पत्थर करार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०२, २०१७ १६:२१ Asia/Kolkata
  • पवित्र नगर मशहद इस्लामी जगत की सांस्कृतिक राजधानी बना

ईरान के संस्कृति मंत्री ने पवित्र नगर मशहद को इस्लामी जगत की सांस्कृतिक राजधानी बनाए जाने को इस्लामी संस्कृति को बढ़ावा देने में मील का पत्थर करार दिया है।

सोमवार को मशहद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ईरान के संस्कृति मंत्री रज़ा सालेही अमीरी ने कहा कि इस्लामी सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पवित्र नगर मशहद का चयन, इस महान शहर को दुनिया के सामने पेश करने का सबसे अच्छा अवसर है।

 

इस मौके पर ख़ुरासाने रिज़वी प्रांत के गवर्नर अली रशीदयान ने कहा कि इस्लामी जगत की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में मशहद सभी मतों के बीच एकता और एकजुटता के केंद्र में तब्दील हो सकता है। उन्होंने कहा कि पवित्र मशहद केवल ईरान और मध्यपूर्व का महत्वपूर्ण शहर नहीं है बल्कि एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का धार्मिक शहर है।

अली रशीदयान ने कहा कि ऐसे समय में जब इस्लामी जगत आपसी मतभेदों, आतंकवाद और तकफ़ीरीवाद जैसे अभिषाप से पीड़ित है,  इस्लामी संस्कृति की राजधानी के रूप में पवित्र नगर मशहद का चयन बेहद महत्वपूर्ण है।

 

उल्लेखनीय है कि इस्लामी सहयोग संगठन ने ईरान के धार्मिक शहर मशहद को वर्ष 2017 में इस्लामी जगत की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर चुना है। (RZ)