आले ख़लीफ़ा शासन का ईरान के ख़िलाफ़ दावा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i33205-आले_ख़लीफ़ा_शासन_का_ईरान_के_ख़िलाफ़_दावा
बहरैन की राजधानी मनामा में एक जेल पर हुए हमले के बाद सऊदी अरब और फ़ार्स खाड़ी के कुछ तटवर्ती देशों की मीडिया इस हमले के पीछे इस्लामी गणतंत्र ईरान का हाथ होने का आरोप लगा रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०१७ १६:१५ Asia/Kolkata
  • आले ख़लीफ़ा शासन का ईरान के ख़िलाफ़ दावा

बहरैन की राजधानी मनामा में एक जेल पर हुए हमले के बाद सऊदी अरब और फ़ार्स खाड़ी के कुछ तटवर्ती देशों की मीडिया इस हमले के पीछे इस्लामी गणतंत्र ईरान का हाथ होने का आरोप लगा रही है।

बहरैन के गृह मंत्रालय ने बिना सुबूत के दक्षिण-पूर्वी मनामा में स्थित "जू" जेल पर हुए हमले के लिए ईरान पर आरोप लगाया है। इस हमले के नतीजे में कुछ क़ैदी जेल से फ़रार होने में सफल हुए थे।

बहरैनी सामाचारिक सूत्रों ने रविवार को कहा कि "जू" जेल पर हमले में एक पुलिस कर्मी हताहत हुए और कई क़ैदी फ़रार कर गए।

ब्रितानी प्रधानमंत्री ट्रेसा-मे के बहरैन दौरे के कुछ ही दिन के भीतर यह देश विरोधियों पर दबाव डालने और आंतरिक समस्याओं को दूसरे देशों के सिर मढ़ने की नीति पर तेज़ी से काम कर रहा है।

ईरान, बहरैन सहित क्षेत्रीय देशों की समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने पर हमेशा बल देता आया है। (MAQ/N)