कश्मीर संकट के समाधान में ईरान की भूमिका पर बल
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कश्मीर के विषय पर होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने वालों ने कश्मीर सहित क्षेत्रीय संकटों के समाधान में ईरान की भूमिका पर बल दिया है।
इर्ना की रिपोर्ट अनुसार, गुरूवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले इस सेमीनार में शामिल वक्ताओं ने क्षेत्रीय संकटों और कश्मीर मुद्दे के समाधान के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की कड़ी आलोचना की।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मिया नवाज़ शरीफ़ ने कश्मीर के मुद्दे पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भाषण देते हुए कश्मीर के बारे में सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के क्रियान्वयन की मांग की। उन्होंने बल दिया कि पाकिस्तान सरकार, कश्मीरी जनता का कूटनयिक, अध्यात्मिक और राजनैतिक समर्थन जारी रखेगी।
सेमीनार में ब्रिटेन के हाऊस आफ़ लार्डस के सदस्य नज़ीर अहमद ने कश्मीर मुद्दे के समाधान में सहायता करने के विश्व समुदाय के कमज़ोर क्रियाक्लापों की आलोचना करते हुए कहा कि आज ईरान और रूस सहित क्षेत्रीय शक्तियां, कश्मीर मुददे के समाधान में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं।
पाक नियंत्रित कश्मीर के प्रमुख मसऊद ख़ान ने भी कश्मीर मुद्दे सहित बहुत से अंतर्राष्ट्रीय विषयों के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के मौन और उसकी रक्षात्मक मुद्रा की आलोचना करते हुए कहा कि यदि संयुक्त राष्ट्र संघ में मज़बूत इरादा है तो वह पिछले वर्षों पास होने वाले प्रस्तावों का क्रियान्वयन करके कश्मीर समस्या का समाधान करे।
पाक नियंत्रित कश्मीर के एक टीकाकार शैख़ तजम्मुल हुसैन ने भी कश्मीर मुद्दे के समाधान के मार्ग में रोड़े अकटाने में इस्राईल की भूमिका की ओर संकेत किया और कहा कि ज़ायोनी शासन वर्षों से अपने षड्यंत्रों द्वारा एक मुस्लिम क्षेत्र के रूप में कश्मीर समस्या के हल के मार्ग में रोड़े अटका रहा है। (AK)