लेबनान की सेना को हथियार देने के लिए तैयारः ईरान
Jan ०६, २०१७ १५:५६ Asia/Kolkata
ईरान की संसद में विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि तेहरान, लेबनान की सेना को हथियार देने के लिए तैयार है।
अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने यह बात लेबनान में कही। उन्होंने सीरिया में हिज़बुल्लाह की उपस्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि सबको यह पता है कि ईरान, रूस और हिज़बुल्लाह के जियाले, सीरिया के आधिकारिक अनुरोध पर इस देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह ने अपनी क़ुर्बानी देकर सीरिया की सुरक्षा को सुनिश्चित किया और लेबनान को सम्मान दिया।
ज्ञात रहे कि ईरान के सांसदों का एक शिष्टमण्डल, लेबनान की यात्रा पर है जो वहां के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता करेंगे।
टैग्स