सीरिया संकट पर ईरान, रूस और तुर्की की वार्ताएं जारी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i34132-सीरिया_संकट_पर_ईरान_रूस_और_तुर्की_की_वार्ताएं_जारी
ईरान, रूस और तुर्की के उप विदेशमंत्रियों ने मास्को में सीरिया की हालिया स्थिति और क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सीरियाई पक्षों के मध्य वार्ता के कार्यक्रम की समीक्षा की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०१७ ०८:०५ Asia/Kolkata
  • सीरिया संकट पर ईरान, रूस और तुर्की की वार्ताएं जारी

ईरान, रूस और तुर्की के उप विदेशमंत्रियों ने मास्को में सीरिया की हालिया स्थिति और क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सीरियाई पक्षों के मध्य वार्ता के कार्यक्रम की समीक्षा की।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, मास्को में आयोजित होने वाली इस त्रिपक्षीय वार्ता में ईरान के उप विदेशमंत्री हुसैन जाबिरी अंसारी, रूस के उप विदेशमंत्री मिख़ाइल बोग़दानो़ और तुर्की के उप विदेशमंत्री ओनाल ने भाग लिया। इस बैठक में सीरिया से जुड़े मुद्दों विशेषकर आस्ताना शांति वार्ता के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।

यह बैठक रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ की उपस्थिति और उनके भाषण से आरंभ हुई। बैठक में तीनों देशों के विदेश उपमंत्रियों ने आस्ताना बैठक को सफल बनाने और सीरिया संकट के समाधान के लिए वार्ताओं का क्रम जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है।

क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में 23 जनवरी को सीरिया सरकार के प्रतिनिधियों और सरकार विरोधी गुटों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ता आरंभ होगी जिसमें ईरान, रूस और तुर्की तथा संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे। (AK)