परमाणु समझौता सभी के लिए लाभदायक हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i34192-परमाणु_समझौता_सभी_के_लिए_लाभदायक_हैः_रूस
रूस ने कहा है कि संयुक्त समग्र कार्य योजना केवल इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए नहीं बल्कि सभी पक्षों और क्षेत्र के लिए लाभदायक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०१७ १५:५५ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौता सभी के लिए लाभदायक हैः रूस

रूस ने कहा है कि संयुक्त समग्र कार्य योजना केवल इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए नहीं बल्कि सभी पक्षों और क्षेत्र के लिए लाभदायक है।

रूस के उप विदेशमंत्री और मुख्य वार्ताकार सेर्गेई रियाबकोफ़ ने माॅस्को में इरना के पत्रकार से बात करते हुए कहा कि जेसीपीओए ने विभिन्न क्षेत्रों में अनेक संभावनाएं उत्पन्न की हैं जिनसे लाभ उठाए जाने की ज़रूरत है। उन्होंने परमाणु समझौते को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक बेजोड़ उपलब्धि बताते हुए कहा कि जेसीपीओए के संबंध में ईरान की पिछले तीन साल की कूटनीति और इस समझौते के क्रियान्वयन के चरण, अत्यंत अच्छे रहे हैं।

रूस के उप विदेशमंत्री रियाबकोफ़ ने कहा कि ईरान की परमाणु कूटनीति के दल ने ठोस इरादे और दृढ़ संकल्प के माध्यम से एक अंतर्राष्ट्रीय वार्ता में परमाणु समझौते तक पहुंच बनाई।  उन्होंने कहा कि इस समय विभिन्न देशों के साथ सभी क्षेत्रों विशेषकर आर्थिक क्षेत्रों में इस्लामी गणतंत्र ईरान के सहयोग में विस्तार आ रहा है। (HN)