जेसीपीओए को पूरी तरह लागू करने पर योरोपीय संघ का बल
योरोपीय संघ ने परमाणु समझौते पर प्रतिबद्ध रहने और उसे पूरी तरह लागू करने पर बल दिया है।
योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेड्रिका मोगरीनी ने सोमवार को नववर्ष में योरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक के आरंभ से पहले कहा कि आज ईरान के साथ परमाणु समझौते के क्रियान्वयन की पहली सालगिरह का आरंभ है और इस समझौते के क्रियान्वयन में योरोपीय संघ सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का दृढ़ संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण समझौते का ईरान-योरोपीय संघ के संबंध में प्रभावी असर दिखने में आया और इसके नतीजे में दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक व आर्थिक संबंध बढ़े हैं, इसलिए मैं इस बात पर बल देती हूं कि योरोपीय संघ इस समझौते के पूरी तरह क्रियान्वयन और इसके पालन की कोशिश करेगा।
योरोपीय संघ की विदेश नीति मामलों की प्रभारी ने इसी प्रकार कहा कि इस संघ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में मध्यपूर्व और ख़ास तौर पर सीरिया के हालात पर भी चर्चा होगी। (MAQ/N)