जेसीपीओए के निरस्त किये जाने पर प्रतिक्रिया तीव्र होगीः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i34912-जेसीपीओए_के_निरस्त_किये_जाने_पर_प्रतिक्रिया_तीव्र_होगीः_ईरान
ईरान की परमाणु ऊर्जा के प्रमुख ने कहा है कि अमरीका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यदि जेसीपीओए को फाड़ दिया तो उसपर ईरान की प्रतिक्रिया बहुत ही तीव्र होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१७ १२:२४ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए के निरस्त किये जाने पर प्रतिक्रिया तीव्र होगीः ईरान

ईरान की परमाणु ऊर्जा के प्रमुख ने कहा है कि अमरीका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यदि जेसीपीओए को फाड़ दिया तो उसपर ईरान की प्रतिक्रिया बहुत ही तीव्र होगी।

सीबीसी टीवी चैनेल को दिये साक्षात्कार में अली अकबर सालेही ने कहा कि तेहरान, जेसीपीओए को फटते देखता नहीं रहेगा।  उन्होंने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप यदि जेसीपीओए को निरस्त करते हैं तो एसी स्थिति में ईरान, बहुत तेज़ी से अपनी परमाणु गतिविधियों को पहले की हालत में पहुंचा देगा। सालेही ने कहा कि हम बड़ी सरलता से परमाणु कार्यक्रम पर वापस चले जाएंगे और न केवल पुरानी स्थिति में पहुंच जाएंगे बल्कि तकनीकी दृष्टि से उच्च स्तर पर पहुंच जाएंगे।  उन्होंने कहा कि नहीं चाहते कि एसा कि किंतु यदि एसा कुछ होता है तो उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

इससे पहले ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप यदि जेसीपीओए को निरस्त करते हैं तो उन्हें अचंभित कर देंगे।  ज़रीफ़ ने कहा था कि जेसीपीओए के बारे में ट्रंप के व्यवहार से हम बिल्कुल चिंतित नहीं हैं क्योंकि हमारे पर विकल्प मौजूद हैं।

ज्ञात रहे कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान कहा था कि वे जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध नहीं रहेंगे और इसे फाड़ देंगे।

ईरान की परमाणु ऊर्जा के प्रमुख अली अकबर सालेही ने कहा कि मैंने डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को टीवी पर देखा।  उन्होंने कहा कि मुझको इस बात की प्रतीक्षा थी कि वे ईरान या जेसीपीओए के बारे में कुछ कहेंगे किंतु उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा।  उन्होंने कहा कि इसको मैं सकारात्मक समझता हूं।