ईरान पूरे विश्व में शांति का इच्छुक हैः रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरान, हमेशा ही शांति स्थापना के लिए प्रयासरत रहा है।
उन्होंने तेहरान में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विभिन्न धर्मों के लोग शांतिपूर्ण ढंग से जीवन व्यतती कर रहे हैं। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र का एक उद्देश्य, विश्व के राष्ट्रों को एक साथ जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि विश्व के किसी भी क्षेत्र में आतंकवाद से मुक़ाबले में सहायता करने के लिए हम हमेशा तैयार हैं। डा. रूहानी ने कहा कि इस समय आतंकवाद, क्षेत्र में कमज़ोर होता जा रहा है। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान की ओर से यदि सीरिया और इराक़ की सहायता नहीं की जाती तो आज दमिश्क़ और बग़दाद में आतंकवादी राज कर रहे होते।
अपने संबोधन के एक भाग में राष्ट्रपति ने इस्लामी क्रांति की सफलता की वर्षगांठ से विशेष दिनों अर्थात स्वतंत्रता प्रभात की ओर संकेत किया। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने 1979 में बिना किसी बाहरी सहायता के इस्लामी क्रांति को सफल बनाया।